Video : बॉलीवुड भाईजान ‘सलमान खान’ को गर्लफ्रेंड ‘यूलिया’ ने किया खुलेआम KISS  

समाचार : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान का आज बर्थडे है। सलमान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने बीती रात अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी की। इस पार्टी में सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी मौजूद थीं। सलमान खान की केक काटते हुए और परिवार के नाचते-गाते और एन्जॉय करते हुए कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B6jgHTZB0YL/?utm_source=ig_web_copy_link

सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल स्थित फार्म हाउस में आलीशान तरीके से सेलीब्रेट करते हैं। हालांकि इस बार सलमान ने बेहद सादगी से जन्मदिन मनाया। इससे पहले खबरें आई थीं कि सलमान अपनी बहन अर्पिता की वजह से जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि प्रेग्नेंट अर्पिता को 27 दिसंबर की ही डिलिवरी डेट मिली है। पार्टी में सलमान खान ने अपना केक आहिल के साथ मिलकर काटा।

https://www.instagram.com/p/B6docp8Bdjg/?utm_source=ig_web_copy_link

यूलिया ने किया सलमान को किस –
सोशल मीडिया पर सलमान की एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें यूलिया वंतूर उन्हें किस कर रही हैं। वीडियो में सभी लोग सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देते हैं और फिर यूलिया आकर उन्हें किस करती हैं।

https://www.instagram.com/p/B6jWbf_h6Gb/?utm_source=ig_web_copy_link

 

बहन अर्पिता ने बनाया दूसरी बार मामा –

आज के दिन ही दिन उनकी बहन अर्पिता ने बड़ा तोहफा दिया है। अर्पिता खान शर्मा ने सलमान खान को उनके जन्‍मदिन के दिन ही एक बार फिर मामा बना दिया है। अर्पिता और आयुष शर्मा के घर एक बेटी का जन्‍म हुआ है। इन दोनों ने अपनी बेटी का नाम आयत शर्मा रखा है। बता दें कि इससे पहले अर्पिता और आयुष के एक बेटा है, जिसका नाम आहिल है। आयुष और अर्पिता ने ये फैसला सोच-समझकर लिया था, क्‍योंकि वह सलमान खान के बर्थडे के दिन ही अपने बेबी को जन्‍म देना चाहते थे।