जापान से बाहर के दर्शकों को इसमें शामिल होने की मंजूरी नहीं है।
टोक्यो आयोजन समिति ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, सभी आयोजन स्थल पर 50 फीसदी संख्या तय की गई है और 10000 दर्शकों को इसमें शामिल होने की मंजूरी दी जाएगी। पैरालम्पिक खेलों के लिए निर्णय 16 जुलाई तक लिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी), अंतरराष्ट्रीय पैरालम्कि समिति (आईपीसी), टोक्यो 2020, टोक्यो मैट्रोपोलियिन सरकार और जापान सरकार के बीच बैठक हुई।
संयुक्त बयान में कहा, दर्शकों की सख्या पर प्रतिबंध जिसमें दर्शकों के बिना खेल कराए जाने पर फैसला स्टेट ऑफ इमरजेंसी या अन्य एहतियात को देखते हुए लिया जाएगा।
बयान में कहा, दर्शकों से अपील की जाती है कि वे वेन्यू पर सीधे आएं और यहां से सीधे घर जाएं। प्रायद्वीप में आने जाने के दौरान जरूरी एहतियात बरतें।
–आईएएनएस
एसकेबी/आरजेएस