केंद्रीय खेल मंत्री रिजीजू ने खेलो इंडिया की दूसरी सामान्य परिषद की बैठक वर्चुअल माध्यम से की, इसमें मध्य प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी शामिल हुईं।
मंत्री किरण रिजीजू ने फिट इंडिया मूवमेंट को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करने पर बल देते हुए कहा फिट इंडिया मूवमेंट एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। फिट इंडिया खेलो इंडिया के सामान्तर है।
रिजीजू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए गए खेलों इंडिया यूथ तथा यूनिवर्सिटी गेम्स से हमें खेल प्रतिभाओं को चिन्हित करने में मदद मिली है। सभी राज्य खलो इंडिया गेम्स का आयोजन कर अपने राज्यों में छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशें।
खेल मंत्री सिंधिया ने केंद्रीय खेल मंत्री से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न अकादमियों का जायजा लें और निमार्णाधीन मार्शल आर्ट अकादमी का शुभारंभ भी करें। रिजीजू ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च माह के अंत तक वे मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे।
–आईएएनएस
एसएनपी/एएनएम