अप्रैल के महीने में भी हिमाचल में हो रही बर्फबारी

शिमला, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अप्रैल महीना खत्म होने वाला है और अभी हिमाचल प्रदेश के इलाकों में पर्यटक अपने रिसॉर्ट से बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं। इसकी जानकारी बुधवार को मौसम अधिकारियों ने दी। राज्य की राजधानी शिमला में रात में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां इस दौरान 16.2 मिमी बारिश भी हुई।

शहर मनाली में 43 मिमी बारिश के साथ 4.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि इसके आस-पास के स्थानों जैसे कि अटल टनल में मौसम के अनुसार हल्की बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मध्य पर्वतीय इलाकों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और राज्य में ऊंची जगहों में बर्फबारी के साथ न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति के दूरस्थ जिलों, किन्नौर और चंबा में रात के दौरान हल्की बर्फबारी हुई और सुबह बादल छाए रहे और मौसम बेहद ठंडा रहा।

लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा तापमान था। यहां 12 सेमी की बर्फबारी हुई।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम 0.1 डिग्री और 11.4 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

राज्य की निचली पहाड़ियों में व्यापक बारिश हुई।

धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 12.6 मिमी बारिश और 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक राज्य में ज्यादा बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

–आईएएनएस

एसएस/आरएचए