अहमदनगर में कर्ज के बोझ से किसान ने की आत्महत्या

अहमदनगर: राज्य में एक तरफ महाराष्ट्र दिन मनाया जा रहा था वही दूसरी और अहमदनगर जिल्हे के रालेगण म्हसोबा परिसर में एक किसान ने कर्ज के चलते आत्महत्या करने की घटना घटी हैं। रावसाहेब दहरथ कचरे ऐसा मृतक किसान का नाम हैं। यह घटना कल घटी हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, रावसाहेब दशरथ कचरे की पांच एकड़ जमीन थी। लेकिन खेती के चलते उनपर 1 लाख रुपये सोसायटी की रक्कम भरने का और सावकार से लिया हुआ कर्ज था। इसी कर्ज के लिए उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपनी आधा एकड़ जमीन बेच कर कर्ज चुकाने की कोशिश की थी। लेकिन उसमें से पूरा कर्जा नही चुका पाएं। वही दूसरी और खेती में बोये हुए माल को बाजार में कीमत ना मिलने से भी वह हताश थे। एक तरफ राज्यसरकार किसानों को करजमुक्ति के लिए मदत जाहिर की गई हैं। लेकिन वह मदत रावसाहेब कचरे तक पहुंची ही नही। इस वजहसे भी वह काफी परेशानी झेल रहे थें। इन्ही बातों को लेकर किसान रावसाहेब कचरे ने अपने खेती में पेड़ को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। रावसाहेब कचरे की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस में किसान के आत्महत्या का मामला दर्ज हुआ हैं।