जब पति ने दुराचारियों को रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसकी पिटाई की और उनका सामान भी लूट लिया। आरोपियों ने जाने से पहले दंपति को जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने कहा है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने शिकायत में लिखा, मैं और मेरे पति सोमवार की शाम को बाइक से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में एक दूसरी बाइक पर सवार 3 लोगों ने हमें रोका और पास के जंगल में ले गए, जहां उन्होंने मेरे कपड़े फाड़े, मेरे साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाया। उन्होंने हमारी पिटाई की और कहा कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो वे हमें मार देंगे।
शिकायत में 2 आरोपियों के नाम लिखे गए हैं, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने कहा, दंपति ने पुलिस स्टेशन में आकर आरोप लगाया कि 3 लोगों ने महिला का यौन उत्पीड़न किया है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता ने 2 आरोपियों के नाम बताए हैं, जिसमें से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा भी किया है।
आगरा के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने कहा, यह एक गंभीर घटना है। हम दोनों फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे। जांच के लिए डॉग स्क्वोयड भी बुलाई है और फॉरेंसिक टीमों की मदद भी ले रहे हैं। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
–आईएएनएस
एसडीजे/एसजीके