आपके जीवन को सही दिशा दे सकता है एक सफल माइंड पावर ट्रेनर कोच

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। एक सफल माइंड पॉवर ट्रेनर या कोच आपकी क्षमताओं को उभारकर आपके जीवन को सही दिशा दे सकता है। प्रवीण सागर, भी ऐसे ही कुछ कोचों में से एक हैं जो आपके जीवन को नया स्वरूप देने में आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ, सागर विज्ञान पृष्ठभूमि वाले शायद एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनके पास जैक कैनफील्ड इंस्टीट्यूट ( यूएसए), एएमए (अहमदाबाद) और आईएटीडी (चेन्नई) का ट्रिपल ट्रेनर सर्टिफिकेट है। वह राइज अकादमी ( मुंबई) से प्रमाणित ट्रांसफॉर्मेशन कोच भी हैं।

वह ख्याल-ए-जि़न्दगी और हकीकत-ए जि़न्दगी पुस्तकों के लेखक भी हैं, जो उनके जीवन के समृद्ध अनुभवों का संग्रह हैं। ख्याल-ए-जि़न्दगी के लिए उन्हें आईडिया ( मुंबई) द्वारा प्रेमचंद सम्मान – 2018 प्राप्त हुआ है। उन्हें अध्ययन का शौक है और अब तक 155 किताबें पढ़ चुके हैं, जिसमें माइंड पावर, आत्म-सुधार, प्रबंधन, आध्यात्मिकता, पौराणिक और मनोविज्ञान से संबन्धित पुस्तकें शामिल हैं।

इन सब के साथ ही इन्हें कार्पोरेट जगत का 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जीवन और कॉपोर्रेट संस्कृति के इस समृद्ध अनुभव ने उनमें कर्मचारियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं की गहन समझ विकसित की है।

सागर कहते हैं, आज के तनावपूर्ण युग में, जब हर कोई अपने सपनों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दौड़ रहा है, यह महत्वपूर्ण है कि वो जीवन का आनंद लेना न भूले और इसे सीखने का अनुभव बनाए। मेरे सत्र और कार्यशालाएं लोगों को अपने अवचेतन मन से जुड़ने के लिए सशक्त बनाती हैं। मन की शक्ति के लिए मैं उन्हें उदाहरणों से प्रेरित करता हूं जिनके बारे में मैं बोलता हूं और मन के साथ प्रभावी संचार की कला सिखाता हूं। हमने पिछले 2 वर्षों में अपने कार्यक्रमों के माध्यम से 2000 प्रतिभागियों को सशक्त बनाया है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था को 2050 तक शीर्ष पर ले जाने के लिए माइंड पावर के माध्यम से 14 करोड़ भारतीयों को सशक्त बनाने के हमारे मिशन की शुरूआत है।

सागर के सत्र और कार्यशालाएं कॉपोर्रेट जगत के कर्मचारियों, शैक्षिक संस्थानों, मशहूर हस्तियों को मन की शक्ति और माइंड पॉवर मिरेकल्स को समझकर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं, जो उनके पूरे जीवन में एक समृद्ध अनुभव बन जाता है।

आम्र्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर्स के उप निदेशक राजू भगवती ने कहा, सागर के प्रोग्राम ने हमारे अवचेतन मन की अनंत शक्तियों का कैसे उपयोग किया जाए, इस तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। यह मेरे लिए एक जीवन बदलने वाली घटना रही है। मैं बहुत शांत और खुश हो गया हूं। मेरी कार्यक्षमता और उत्पादकता में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है। सागरजी एक सच्चे माइंड गुरु हैं। मैं ²ढ़ता से सभी को उनके माइंड पावर सेशन में भाग लेने की सलाह देता हूं। मेरा विश्वास करें कि यह प्रतिभागियों के लिए जीवन को बदलने वाला होगा।

सागर ने 2018 में प्रशिक्षण शुरू किया और माइंड की प्रोग्रामिंग पर उनके पास 3 साल से अधिक का शोध है। उन्होंने माइंड पावर मिरेकल्स के लिए भारत में कई कार्यशालाएं आयोजित की हैं। वह युवा, गतिशील हैं और उनके पास विश्वास पैदा करने के अद्वितीय तरीके हैं, और अपने दर्शकों को मन की भाषा समझाते हैं।

–आईएएनएस

जेएनएस