उपचुनावों में जीत पर बोले राहुल: जनता ने शिवराज का अंहकार तोड़ा

कोलारस- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत को ‘अहंकार और गुस्से की शिकार सरकार कि हार करार दिया है। गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में जीत ने साबित किया है कि परिवर्तन की संभावना मौजूद है। गांधी ने ट्वीट किया, “यह अहंकार और गलत व्यवहार का अन्त और आशा की जीत के लिए एक शुरुआत है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश में हमारी जीत बताती है कि बदलाव की संभावना दरवाजा खटखटा रही है।” मालूम हो कि मप्र में विपक्षी दल कांग्रेस ने हाल में संपन्न हुए उप-चुनावों में मुंगाली और कोलारस विधानसभा सीटों पर कब्ज़ा बरक़रार है।

भाजपा शासन का अंत निकट

चुनाव परिणाम पर बोलते हुए, मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने कहा कि परिणाम से पता चलता है कि यह राज्य में भाजपा के शासन का अंतिम वर्ष है। उन्होंने आगे दावा किया कि भाजपा ने पूरे कैबिनेट को अभियान में झोंककर सत्ता का दुरुपयोग किया, जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों का विश्वास खो दिया है। दूसरी ओर, भाजपा के प्रदेश इकाई प्रमुख नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत का अंतर कम हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों सीट पहले कांग्रेस के पास थीं, लेकिन भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा अगला विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी।

किसे मिले कितने वोट

मुंगावली (अशोक नगर जिले) में कांग्रेस के उम्मीदवार ब्रह्जेन्द्र सिंह यादव ने अपने बीएपी प्रतिद्वंदी बाई साहब यादव को 2,124 मतों से हराया। ब्रह्जेन्द्र सिंह यादव को 70,808 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 68,684 वोट मिले। पीटीआई ने बताया कि कांग्रेस ने इस सीट को 20,765 मतों के अंतर से जीता था। कोलारस में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8,086 वोटों से हराया। यहां, कांग्रेस के उम्मीदवार को 82,523 मत मिले, जबकि जैन को 74,437 मतों का मतदान मिला।