पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने कहा कि, सपा, बसपा व कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने महज चुनावी लाभ के लिए प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया है। लेकिन जनता जनार्दन ने एक बार फिर मोदी-योगी सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई है। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि जन जन विश्वास भाजपा के साथ है। विपक्ष की विभाजक राजनीति को ध्वस्त किया बल्कि साफ कर दिया कि जातिवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मक राजनीति के दिन लद चुके हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार आम जनमानस के हितों व उनके विकास के लिए हर समय समर्पित है। विपक्ष सत्ता में रहा तो लूटने में जुटा रहा और विपक्ष में आने के बाद प्रदेश का माहौल खराब करने में लगा। भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में केंद्रित होकर जुटी रही है। कोविड के आपदाकाल में उप्र ने इलाज की व्यवस्था से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक के मोर्चे पर ऐतिहासिक कार्य किया। हर नागरिक का ध्यान रखा। यही कारण है कि जनता ने हमें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।
–आईएएनएस
वीकेटी/एएनएम