उप्र में आज कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

लखनऊ, 19 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बुधवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं।

गुरूवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री, बहराइच 25 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और मेरठ का 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 28.3 दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा।