उप्र में योगी के नेतृत्व में 53 फीसदी लोग खुद को करते हैं सुरक्षित महसूस

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में कम से कम 53 प्रतिशत लोग योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 2017 में सत्ता में आई सरकार को लेकर लोगों की यह राय शुक्रवार को एक सर्वे में सामने आई है।

15,700 लोगों पर किए गए आईएएनएस सी-वोटर के उत्तर प्रदेश रिपोर्ट कार्ड सर्वे के अनुसार 35.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ की सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। जबकि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले इस राज्य में सर्वे में 53 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं 11.8 प्रतिशत लोगों ने इस पर टिप्पणी नहीं की।

2017 में राज्य में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादों में कानून-व्यवस्था में सुधार करने का वादा प्रमुख था। सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे से निपटने के लिए कई अहम फैसले भी लिए और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई कानून भी लाए।

भाजपा 2017 में 403 विधान सभा सीटों वाले राज्य में 312 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। इन चुनावों में कांग्रेस ने 7, समाजवादी पार्टी ने 47, बहुजन समाज पार्टी ने 19 और राष्ट्रीय लोकदल ने 9 सीटें जीती थीं। राज्य में अब अगले विधानसभा चुनाव 2022 की शुरूआत में होने हैं।

–आईएएनएस

एसडीजे/एसकेपी