उप्र में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 2 नाबालिग गिरफ्तार

जालौन (उप्र), 10 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के आटा पुलिस सर्कल के एक गांव में 2 नाबालिग लड़कों ने 5 साल की दलित बच्ची के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी तब ही कथित तौर पर उसे बहला फुसला कर ले जाया गया। फिर सांघी गांव में रहने वाले लड़कों ने बुधवार को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की के पिता ने दावा किया है कि इस अपराध में 3 लड़के शामिल थे, लेकिन पुलिस ने कहा है कि इसमें केवल 2 ही लड़के शामिल थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.अवधेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने 2 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पहले लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

–आईएएनएस

एसडीजे/एएनएम