एक्सप्रेस-वे पर टेंपो पलटा, 2 घायल

पुणे : पुणे समाचार

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुणे से मुंबई की ओर जा रहा एक टेंपो खोपोली एग्जिट के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया।  जिससे उसमें सवार ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही हाईवे पुलिस और देवदूत टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के चलते कुछ देर तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा।