ओडिशा : नाबालिग लड़की से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

 भुवनेश्वर, 11 मार्च (आईएएनएस)| ओडिशा के गजपति जिले में एक 70 साल के एक बुजुर्ग ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बुजुर्ग उसका पड़ोसी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  यह घटना लड़की के पिता द्वारा शनिवार की रात को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सामने आई। यह घटना न्यू कैंप स्ट्रीट सेकेंड में हुई।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान बारिक प्रधान के रूप में हुई है। आरोपी नाबालिग को चॉकलेट का लालच देकर दो -तीन दिनों से उसका यौन शोषण कर रहा था।

इसकी शिकायत लड़की ने अपने परिवार से रविवार को की।

पुलिस अधिकारी ठाकुर पात्रा ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है।