ओलंपिक (पुरुष चार गुणा 400 मी. रिले) : भारत ने बनाया एशिया रिकॉर्ड लेकिन फाइनल में जाने से चूके

टोक्यो, 6 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने नया एशिया रिकॉर्ड बनाया लेकिन वे शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में इस इवेंट के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

भारतीय टीम में मुहम्मद अनस, नोआह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव और अमोज जैकोब थे जिन्होंने यहां टोक्यो स्टेडियम में सेकेंड हीट में 3:00.25 का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया।

इटली (2:58.91) और नीदरलैंड (2:59.06) जो पहले हीट में दौड़े थे, इन्हें सबसे तेज हारने वाले का स्लॉट मिला।

पोलैंड 2:58.55 का समय लेकर सेकेंड हीट का विजेता बना जबकि जमैका 2:59.29 के समय के साथ दूसरे और बेल्जियम 2:59.37 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहा।

अनस ने पहले लेग में 45.67 का समय लिया और दक्षिण अफ्रीका तथा कोलंबिया से आगे रहे। नोआह ने दूसरे लेग में 45.06 जबकि राजीव ने तीसरे लेग में 44.84 का समय लिया।

जैकोब ने चौथे और और आखिरी लेग में पुरजोर कोशिश की और छठे स्थान से चौथे स्थान पर खत्म किया लेकिन फाइनल में पहुंचने से चूक गए।

ओवरऑल भारत आठ फाइनलिस्टों के बाद नौंवें स्थान पर रहा।

भारतीय टीम ने 2018 एशियाई खेलों में कतर द्वारा सेट किए 3:00.56 समय को तोड़ा। कतर ने एशियाई खेलों में इस समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

–आईएएनएस

एसकेबी/एएनएम