कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची –

पालघर परिसर की घटना

पुणे समाचार

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों का क्या लोगों के दिलो-दिमाग पर असर हो रहा है? पालघर परिसर में कचरे में मिले नवजात के बाद यह सवाल पूछा जाना लाजमी है। पालघर के वडराई इलाके में देर रात 11 बजे के करीब नवजात कचरे की ढेरे में पाया गया हेै। डॉक्टरों के मुताबिक लड़की है इसलिए माना जा रहा है कि बदनामी के डर से या लड़की होने के चलते कोई उसे यहां फेंक गया होगा। अभी नवजात को पालघर कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

नवजात मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते ही लोगों का हुजूम लग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि  नवजात लड़की हैं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को कचरे में कौन फेंक कर गया।