कुएं में मिली चार साल के बच्चे की लाश और अधमरी हालत में मिली गर्भवती महिला

खेड़ – खेड़ राजगुरुनगर परिसर में बेहोशी की हालत में एक गर्भवती महिला और 4 साल के बच्चे की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई है.  यह घटना आज सुबह उजागर हुई. खेत के कुएं में 4 साल के बच्चे की लाश के साथ प्रेग्नेंट महिला बेहोश हालत में पायी गई. जय हनुमंत शिंदे (उम्र 4 , राजगुरुनगर) और संगीता हनुमंत शिंदे ऐसा दोनों का नाम हैं. बेहोश महिला 4 साल के बच्चे की मां हैं और 8 महीने की प्रेग्नेंट होने की जानकारी पुलिस ने दी हैं। महिला हो इलाज के लिए अस्पताल में भरती किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह राजगुरुनगर इलाके में खेत के कुएं में माँ और बच्चे बेहोश हालात में पाए गए हैं. इस घटना में 4 साल के जय शिंदे कि मौत हुई है और संगीता शिंदे बेहोश हालत में मिली है. संगीता शिंदे का मूल गांव बीड है. एन डी आर एफ के जवानो की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया. उसके बाद महिला को निजी अस्पताल में भरती कराया गया है और बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर दाखिल होकर जांच में जुटी है. लेकिन आठ महीने से प्रेग्नेंट महिला और 4 साल का बच्चा आखिर खेत के पास कर क्या रहे थे इस सवाल का जवाब खेड़ पुलिस ढूंढ रही हैं।

इस घटना में महिला का मोबाइल बावड़ी के नजदीक ही पाया गया हैं। मोबाइल के जरिये आखरी कॉल महिला में अपने पति हनुमंत शिंदे को कीया जाने की जानकारी सूत्रों से मिली हैं। पति हनुमंत शिंदे एक प्रायव्हेट कंपनी में काम करता हैं। फिलहाल महिला को डिलिवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में  ले जाया गया है.