गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 3 हिरासत में

पिंपरी:

रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने 100 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किये हैं। पिंपरी चिंचवड़ के वाल्हेकरवाडी में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी तावरे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 3 लोगो को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वाल्हेकरवाडी में अवैध तरीके से बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का धंधा चल रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को छापा मारकर 3 लोगो को हिरासत में लिया।