चालक का नियंत्रण खोने से शिवशाही बस गई खेतों में …

आंबेगाव : मंचर से पुणे जा रही शिवशाही बस का नियंत्रण खोने से सड़क के हॉटेल को टक्कर देते हुए खेत मे जाने की घटना घटी हैं। यह घटना देर रात 3 बजे के करीब आंबेगाव परिसर में घटी हैं। इस दुर्घटना में चालक और अन्य 2 लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, महाराष्ट्र राज्य परिवहन मंडल की शिबशाही बस मंचर से पुणे की ओरआ रही थी। अचानक देर रात 3 बजे आंबेगाव परिसर के भोरवाड़ी इलाके में चालक ने अपना आपा खोने की वजह से गाड़ी एक हॉटेल से टकराई और बगल के खेतों में चली गई। तेज रफ्तार में बस होने के कारण 3 से 4 खेतो के बीच बस जा कर रुकी। घटना में चालक और अन्य 2 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर दाखिल हुए ।