चिली ने कोविड प्रतिबंधों को कड़ा किया

सेंटियागो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चिली के स्वास्थ्य मंत्री एनरिक पेरिस ने ने घोषणा की है कि वर्तमान स्वास्थ्य प्रतिबंधों को कड़ा किया जाएगा। देश ने कोविड-19 मामलों में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख से अधिक हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7,830 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी, जो 26 मार्च को दर्ज किए गए 7,626 मामलों के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया। देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या 1,003,406 हो गई है।

193 और कोविड मरीजों की मृत्यु के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,328 हो गई।

पेरिस ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 5 अप्रैल रेजिडेंट विदेशियों को 30 दिनों के लिए प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया जाएगा।

तत्काल और मानवीय कारणों, स्वास्थ्य उपचार या देश के कामकाज संबंधी बातों को छोड़कर, चिली के नागरिकों और रेजिडेंट विदेशियों दोनों के लिए 30 दिनों के लिए विदेश यात्रा भी प्रतिबंधित होगी।

–आईएएनएस

वीएवी