चीनी, भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड की 15 दिवसीय वीजा-मुक्त नीति लागू करने की योजना

बीजिंग, 17 अगस्त (आईएएनएस)| थाईलैंड के पर्यटन एवं खेल मंत्रालय ने चीनी और भारतीय पर्यटकों के लिए 15-दिवसीय वीजा-मुक्त नीति लागू करने की योजना बनाई है। अब यह योजना मंत्रिमंडल के अनुमोदन की प्रतीक्षा में है। थाईलैंड के पर्यटन व खेल मंत्री पिपत रचागितप्रगन ने हाल ही में कहा कि योजना को कैबिनेट में प्रस्तुत किया गया है। मंजूरी मिलते ही इस साल एक नवंबर से वीजा-मुक्त नीति लागू हो जाएगी। तब तक थाईलैंड जाने वाले चीनी और भारतीय पर्यटकों को 15 दिनों की वीजा-मुक्त सेवा मिलेगी। यह वीजा नीति अगले साल 31 अक्टूबर तक चलेगी।

पर्यटन थाईलैंड में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ उद्योगों में से एक है। हाल के वर्षों में थाईलैंड में चीन और भारत से आए पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)