चीन : व्हेल मछलियों का बचाव अभियान हुआ खत्म

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र तट के पास पानी में फंसी नौ व्हेल मछलियों को लगभग दस घंटे के बचाव अभियान के बाद आखिरकार बचा लिया गया है । इन मछलियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा भी दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से दो व्हेल मछलियों को ताइजहौ महासागर में भेज दिया गया है, जबकि दो को पास में स्थित बैशा बे पार्क में भेजा गया है और बाकी बचे पांच को एक स्थानीय सीफूड-ब्रीडिंग कंपनी में ट्रांसपोर्ट कर दिया गया है।

स्थानीय पुलिस को मंगलवार सुबह करीब 8 बजे झेजियांग के लिन्हाई शहर में समुद्र तट के किनारे से सैकड़ों मीटर की दूरी पर 12 व्हेल मछलियों के दिखाई देने की एक सूचना मिली।

शहर के प्रचार विभाग ने कहा कि दर्जनों फंसे हुए समुद्री स्तनधारियों में खरबूजे के सिर वाली व्हेल मछलियां हैं, जिनमें से तीन की बचाव दल के आने से पहले ही मौत हो चुकी है।

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि व्हेल मछलियां इसलिए फंस गईं क्योंकि किनारे पर पानी कम होने के दौरान उन्हें उस जगह को छोड़कर जाने में देरी हो गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन में इस वक्त फीशिंग नहीं की जाती हैं इसलिए व्हेल मछलियां अकसर समुद्र के किनारे पर आ जाती हैं क्योंकि समंदर के बीचोंबीच नाव व जहाज के शोर-शराबे से काफी परेशानी होती है।

–आईएएनएस

एएसएन/आरजेएस