चीन : 70 वर्षो में खेती की सिंचाई में भारी प्रगति

बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)| नए चीन की स्थापना से अब तक के 70 वर्षो में चीन में खेती की सिंचाई का बड़ा विकास हो रहा है, जिससे मजबूती से चीन के अनाज और महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की सुरक्षा की गारंटी की गई है।

चीनी कृषि विज्ञान अकादमी के फार्मलैंड इरिगेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर आयोजित शैक्षणिक संगोष्ठी में जल संसाधन मंत्रालय के ग्रामीण जल संसाधन और जल विद्युत विभाग के उपाध्यक्ष नी वेन ने कहा कि वर्तमान में, देश में प्रभावी सिंचाई क्षेत्र एक अरब 2 करोड़ मू (1 मू =0.0666 हेक्टेयर) है, जल-बचत सिंचाई क्षेत्र 54 करोड़ मू है।

इधर के 40 वर्षो में देश में सिंचित क्षेत्र में 30 करोड़ मू की वृद्धि हुई है, सिंचाई गारंटी दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन सिंचाई के पानी में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है।

चीनी कृषि विज्ञान अकादमी के फार्मलैंड इरिगेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इसके लिए बड़ा योगदान दिया। स्थापना से अब तक इस इंस्टीट्यूट को 200 से अधिक विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक शोधों में उपलब्धियां मिलीं, कई क्षेत्रों में उसका अनुसंधान देश में सबसे आगे है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)