झारखंड की राज्यपाल ने राज्य में दुष्कर्म के मामलों पर चिंता व्यक्त की

रांची, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम.वी. राव ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, मुर्मू ने बैठक के दौरान दुष्कर्म के मामलों पर चिंता व्यक्त की।

उन्हें डीजीपी से यह बोलते हुए सुनने में आया है कि वह राज्य में एक भयमुक्त माहौल को सुनिश्चित करें, ताकि यहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने पिछले हफ्ते दुमका में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में भी बात की, जिसमें मेले से अपने घर लौटते वक्त 17 लोगों ने महिला के पति की उपस्थिति में उसके साथ दुराचार किया।

डीजीपी ने कहा कि दुमका सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्यपाल ने राज्य में ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है।

–आईएएनएस

एएसएन-जेएनएस