झारखंड में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मंत्री सरयू राय

रांची, 17 नवंबर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने के बाद मंत्री सरयू राय ने रविवार को कहा कि वह जमशेदपुर ईस्ट से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लडें़गे। सरयू राय ने कहा, “मैं जमशेदपुर ईस्ट और जमशेदपुर वेस्ट दोनों ही सीटों से चुनाव लडूंगा। मैं अपना ज्यादातर समय जमशेदपुर ईस्ट को दूंगा और मेरे समर्थक जमशेदपुर वेस्ट सीट का ध्यान रखेंगे।”

राय ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को बैठक करने के बाद कहा कि वह दोनों सीटों से निर्दलीय लड़ेंगे।

भाजपा ने उनके टिकट को रोक दिया जिसके बाद राय नाराज हो गए। दोनों ही सीटों के नामांकन का आखिरी दिन सोमवार को है।

राय सोमवार को दोनों सीटों से नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने केंद्रीय नेताओं से कह दिया है कि वे कोई और उम्मीदवार चुन लें।”

अभी तक भाजपा 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है जिसमें राय का नाम नहीं है।

वह 1995 से भाजपा के मजबूत गढ़ रहे जमशेदपुर ईस्ट से चुनाव जीतते आ रहे रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।