झारखंड में वांछित नक्सली गिरफ्तार

 रांची, 17 सितंबर (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा जिले से पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

  पुलिस के अनुसार, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर वांछित नक्सली शेकहरा गंजू को चतरा जिले के जजवरिया गांव से गिरफ्तार किया।

गंजू पर राज्य के तीन जिलों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है।