झारखंड में व्यक्ति ने की पत्नी और सास की हत्या

रांची, 13 सितंबर (आईएएनएस)| रांची से 350 किलोमीटर दूर झारखंड के जामताड़ा जिले में यहां एक 36 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को अपनी पत्नी और सास की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, नजायज संबंधों के संदेह के चलते आरोपी बहादुर रवानी ने अपनी पत्नी राधा देवी (32) और सास सरस्वती देवी (50) की हत्या कर दी।

दोनों को मारने के लिए प्रयोग में लाई गई कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

12 साल पहले रवानी की राधा से शादी हुई थी और उनका एक 10 साल का बच्चा भी है। आरोपी अपनी सास के घर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के एक रिश्तेदार के साथ नजायज संबंध थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।