झारखंड में 3 नक्सली गिरफ्तार

रांची, 13 मार्च (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले में बुधवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने संवाददाताओं से कहा, “नक्सली प्रतिबंधित नक्सली समूह पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से थे। उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं।”

पुलिस ने कहा कि नक्सलवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक दल गठित किया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास एक बंदूक, एक देसी पिस्तौल, कारतूस व अन्य सामग्री जब्त की है।