तिब्बत ल्हासा हाफ मैराथन में 5 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

बीजिंग, 19 अगस्त (आईएएनएस)| तिब्बत ल्हासा हाफ मैराथन प्रतियोगिता में रविवार को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 5 हजार मैराथन प्रेमियों ने हिस्सा लिया। यह चीन में सब से ऊंचे समुद्री स्तर पर आयोजित मैराथन दौड़ है। सड़कों के दोनों किनारों पर ल्हासा के निवासियों और छात्रों एवं अन्य लोगों ने राष्ट्रीय झंडा और हाता फहराकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। स्वयंसेवकों ने जल और ऊर्जा सप्लाई स्टेशन पर सेवा प्रदान की। इस दौड़ का अंतिम स्थल पोताला महल था।

दक्षिण पश्चिमी चीन के त्सुनयी शहर से आये लिंग हूछे ने 1 घंटा 27 मिनट 37 सेकंड से पुरुष वर्ग में खिताब जीता, जबकि लिंग होंग इंग ने 1 घंटा 47 मिनट 29 सेकंड से महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

ल्हासा खेल ब्यूरो के निदेशक वांग निंग ने बताया कि ल्हासा का समुद्री स्तर 3600 मीटर से अधिक है। यहां प्राणवायु कम है। प्रतियोगियो के लिए एक नई चुनौती और नया अनुभव रहा।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)