तीस हजारी हिंसा : दक्षिण दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त आर.एस. कृष्णा को उत्तरी दिल्ली का अतिरिक्त प्र

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)| दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) संजय सिंह को हटा दिया है।

 दक्षिण दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त आर.एस. कृष्णा को उत्तरी दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। तीस हजारी कोर्ट में हुई घटना के बाद 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय सिंह को फिलहाल अस्थायी अवधि के लिए कोई तैनाती नहीं दी गई है।