दिल्ली आने वालीं 9 ट्रेनें 1 से लेकर 3 घंटे 45 मिनट तक लेट

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली आ रहीं 9 ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 3 घंटे 45 मिनट तक लेट बताई जा रही हैं, जिनमें सबसे ज्यादा लेट भागलपुर आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस है जो 3 घंटे 45 मिनट की देरी से दिल्ली आ रही है।

जबकि जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, गाजीपुर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 2 घंटे, पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे, हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, वास्को निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, जोधपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 2 घंटे और आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से आ रही हैं।