दिल्ली एमसीडी उपचुनाव : मतगणना जारी, आप को बढ़त

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में पांच नगरनिगम वाडरें के लिए हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती बुधवार सुबह शुरू हुई और आम आदमी पार्टी (आप) ने शुरुआती बढ़त बना ली है।

28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे।

शुरुआती रुझानों के अनुसार, आप के उम्मीदवार चार वाडरें -शालीमार बाग उत्तर, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी में आगे चल रहे हैं।

चौहान बांगर में कांग्रेस का एक उम्मीदवार आगे चल रहा है।

आप वार्ड नंबर 32एन, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 2-ई (त्रिलोकपुरी), वार्ड नंबर 8-ई (कल्याणपुरी) और वार्ड नंबर 62एन , (शालीमार बाग नॉर्थ) में आगे चल रही है। जबकि, वार्ड नंबर 41-ई (चौहान बांगर) में कांग्रेस आगे है।

आप को सभी पांचों वाडरें में जीत का भरोसा है।

327 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था और 26 उम्मीदवार मैदान में थे।

आप से धीरेंद्र, भाजपा से सियाराम कनौजिया और कांग्रेस से धर्मपाल मौर्य कल्याणपुरी वार्ड उपचुनाव में मुख्य उम्मीदवार हैं।

त्रिलोकपुरी वार्ड में मुख्य मुकाबला आप के विजय कुमार, भाजपा के ओम प्रकाश गुगरवाल और कांग्रेस पार्टी के बाल किशन के बीच है।

पांच नगर निगम वाडरें के लिए 50.86 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के दो नगर निकायों के पांच नगरनिगम वाडरें में कुल 2,42,414 पात्र मतदाताओं में से 1,23,299 लोगों ने रविवार को वोट डाला था।

भाजपा ने 2017 के चुनाव में तीनों निगमों को जीता था, जबकि आप दूसरे स्थान पर रही थी।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी