दिल्ली में आसमान साफ, धूप खिली

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.2 डिग्री सेस्लियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “गुरुवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई।

बुधवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है।