दिल्ली में सुबह धूप खिली

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से धूप खिली है लेकिन सर्दी का असर बरकरार है। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 84 फीसदी दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 22.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।