दिल्ली में सोमवार को रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस तापमान

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)| दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान ‘रिकॉर्ड’ 48 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में पारा 48.0 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया।

इससे पहले अधिकतम तापमान 2014 में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश के पश्चिमी, मध्य व उत्तरी भाग में सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इससे लू की स्थिति गंभीर हो गई।