नवी मुंबई के पूर्व सिपाही ने अपने बेटों को मारी गोली, एक की मौत

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। नवी मुंबई पुलिस के एक सेवानिवृत्त सहायक उप-निरीक्षक को उनके दो बेटों को गोली मारने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने के कारण एक बेटे की मौत हो गई।

घटना सोमवार शाम को उनके ऐरोली स्थित घर पर हुई। जहां आरोपी 73 वर्षीय सेवानिवृत्त एएसआई भगवान पाटिल अपने बड़े बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है।

सोमवार को वह पालघर के वसई में रहने वाले 33 वर्षीय अपने दो बेटों विजय और नवी मुंबई के पास रहने वाले 31 वर्षीय सुजय के पास कुछ बात करने पहुंचे थे।

तभी बहस के दौरान हो गई। बहस बढ़ने के कारण सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल दी और अपने बेटों पर कम से कम तीन राउंड फायर कर दिये।

विजय के पेट और कंधे में एक-एक गोली लगी, जबकि एक सुजय को लगी। जिसके बाद इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विजय को गंभीर हालत में इंद्रावती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और हथियार जब्त कर लिया था और मंगलवार को पाटिल को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा शस्त्र अधिनियम आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया।

–आईएएनएस

एचके/एएनएम