नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में किशोर घायल

जम्मू, 26 मई (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में एक किशोर घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिला के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जिसकी चपेट में आकर मुहम्मद इशाक (18) घायल हो गया।