पाकिस्तान में हिमस्खलन से 4 की मौत

इस्लामाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिमस्खलन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल ये लोग जिस वाहन से यात्रा कर रहे थे, वह हिमस्खलन की चपेट में आकर दब गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि यह हादसा सोमवार को मानसेहरा जिले में हुआ।

लोग जिले में स्थित अपने एक गांव जा रहे थे, लेकिन हिमस्खलन की चपेट में आने से उनका वाहन बर्फ के नीचे दब गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बचाव दल सोमवार देर रात तक ही शव बरामद कर पाए।

हिमस्खलन से यातायात भी प्रभावित हो गया। हालांकि यातायात पुलिस ने बाद में क्षेत्र से बर्फ हटा दिया, उसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम