पुणे- दौंड सेक्‍शन में 16 का इंटीग्रेटेड ब्‍लॉक

 पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे मण्डल द्वारा पुणे- दौंड सेक्‍शन  पर 16 मई से 31 मई तक 16 दिनों के लिए डाउन लाईन पर मुंबई –बेंगलोर उद्यान एक्सप्रेस. गुजरने के बाद बीसीएम मशीन कार्य हेतु तीन घंटे का इंटीग्रेटेड ब्‍लॉक  लिया जाएगा। इसके परिणामस्वरुप पुणे एवं दौंड के बीच  चलने वाली निम्न लिखित गाडि़यां रद्द रहेंगी :

गाडी संख्या 71407 डाउन पुणे– दौंड(डेमू)

गाडी संख्या 71408 अप दौंड– पुणे (डेमू)

गाडी संख्या 71409 डाउन पुणे– दौंड(डेमू)

गाडी संख्या 71410 अप दौंड– पुणे (डेमू)

 

रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिये खेद प्रकट करते हुए  सहयोग की अपील की है।