पुराने विवाद के चलते एक शख्स पर किया गया जानलेवा हमला

सांगवी परिसर में रही गुंडागर्दी

पुणे समाचार

पिंपरी-चिंचवड में गुंडों की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सांगवी इलाके में पुराने विवाद को लेकर युवक से मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना सांगवी इलाके के पिंपले निलख में कल रात में घटी। भूषण सतीश कांबले घायल शख्स का नाम है। सांगवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। सर्वेश कांबले, अभिषेक कांबले और सारंग ख़ूने ऐसा आरोपी का नाम हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार , भूषण ने कुछ महीनों पहले अपने दोस्तों के बीच का झगड़ा खत्म करने की कोशिश कि थी। भूषण का साथी, सारंग ख़ूने सर्वेश कांबले और अभिषेक कांबले के बिच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। यह झगड़ा भूषण ने खत्म करने की कोशिश की। इसी बात का गुस्सा दिल में रखकर सारंग ख़ूने ,सर्वेश कांबले और अभिषेक कांबले ने कल रात भूषण पर तेजधार हतियार से वार किए।यह घटना पिंपले निख परिसर में देर रात 11 बजे करीब घटी हैं।। इस घटना में भूषण के सर पर वार लगने से वो घायल हुआ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सांगवी पुलिस में शिकायत दर्ज की हैं। सारंग ख़ूने ,सर्वेश कांबले और अभिषेक कांबले की तलाश में सांगवी पुलिस जुटी हैं।