पुर्तगाल ने कोविड प्रभावित देशों की यात्रा पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाया

लिस्बन, 3 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाली सरकार ने कोविड 19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले भारत सहित, कई देशों के लिए यात्रा प्रतिबंधों को 16 मई तक बढ़ा दिया है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि आंतरिक प्रशासन मंत्रालय के अनुसार, कोविड 19 की दर या प्रति 100,000 निवासियों पर 500 से अधिक मामलों के बराबर वाले देशों में यात्रियों को केवल आवश्यक उड़ानों के अनुमति है, उदाहरण के लिए, पेशेवर, अध्ययन, परिवार के पुनर्मिलन के लिए, स्वास्थ्य और मानवीय करण जैसे कारणों के तहत आप यात्रा कर सकते हैं।

भारत के अलावा, साइप्रस, क्रोएशिया, ब्राजील, फ्रांस, लिथुआनिया, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और स्वीडन भी इस श्रेणी में शामिल हैं।

इन देशों के यात्रियों को आगमन के बाद 14 दिनों के क्वारंटीन से गुजरना पड़ेगा।

पुर्तगाल में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए इसे प्रतिबंधों को 15 बार नवीनीकृत किया गया है।

–आईएएनएस

एमएसबी/एएनएम