प्रियंका ने साझा की पिता से मिली ज्ञान की बातें

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा से मिले ज्ञान के कुछ शब्दों को साझा किया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार रात एक पिक्चर कोट साझा किया है।

पिक्चर कोट में लिखा है, “एक काच की चप्पल में खुद को जबरदस्ती मत ठूंसो। इसके बजाय कांच को तोड़ डालो।”

प्रियंका ने इसके कैप्शन में लिखा, “कुछ ऐसी बातें, जो मेरे पिता मुझसे कहा करते थे। हम बहुत सक्षम हैं। बड़े सपने देखिए।”

अभिनेत्री को आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। वहीं जल्द ही वह नेटफ्लिक्स के ‘वी कैन बी हीरोज’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आएंगी।