प्लास्टिक बन्दी के बारे में होगी जनजागृति

पिम्परी। पुणे समाचार ऑनलाइन

राज्य सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से पूरे राज्य में प्लास्टिक इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। इसकी कार्रवाई के अधिकार स्थानीय स्वायत्त संस्थाओं को भी सौंपे गए हैं। हांलाकि पिम्परी चिंचवड़ मनपा प्रशासन कार्रवाई से पूर्व लोगों में सरकार के इस फैसले को लेकर जनजागृति करने की तैयारियों में है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने संवाददाताओं को बताया कि, मनपा की ओर से 19 से 21 अप्रैल तक पिम्परी चिंचवड़ में प्लास्टिक बन्दी के बारे में जनजागृति मुहिम चलाई जा रही है। इसमें सुबह 9 से 12 बजे तक प्लास्टिक संकलन किया जाएगा। साथ ही लोगों में प्लास्टिक से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान से अवगत कराया जाएगा। इस मुहिम में प्लास्टिक उत्पादक एसोसिएशन की भी मदद ली जायेगी।