नया गीत मंगलवार को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जहां चंद घंटों में इस वीडियो को 44 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
फस्र्ट किस गाने को यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है। साथ ही गाने को लिल गोली, होमी दिल्लीवाला, सिंघस्टा और यो यो हनी सिंह ने लिखा है। फस्र्ट किस सॉन्ग में इप्सिता का अंदाज भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
हनी सिंह ने कहा, फस्र्ट किस एक ऐसी फन ट्रैक है, जो प्यार में पड़ने वाले लोगों के बारे में है। मै एक ऐसा गाना बनाना चाहता था, जो अंतर्राष्ट्रीय भाव के साथ-साथ अपने युवाओं को भी पसंद आए। हमने इसे बनाते समय अंतर्राष्ट्रीय मानक का पूरा ध्यान रखा है, चाहे वो कास्टिंग हो या फिर तकनीकी स्टैंडर्ड। हमने इसके लिरिक्स में काफी मेहनत की है, ताकि लड़कियां इसे खुद को जोड़कर देख सकें। इप्सिता ने बहुत अच्छा काम किया है।
–आईएएनएस
एवाईवी/एसजीके