फ्रांस में चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार

पेरिस, 29 मई (आईएएनएस)े फ्रांस में एक पुलिसकर्मी को चाकू मारकर फरार हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गृह मंत्री गेराल्ड दरमनीन ने इसकी जानकारी दी।

दरमनीन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, चैपल सुर इर्दे में नगरपालिका महिला पुलिस को चाकू मारने वाले संदिग्घ को पकड़ लिया गया है। इस दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी के जल्द ठीक होने की कामना।

दोपहर एक बजे के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और हमलावार के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

बीएफएम टेलीविजन के अनुसार, गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिसकर्मी के पैर में गंभीर चोट आई है।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम