बकिंघम पैलेस का प्रमुख द्वार फांदने पर व्यक्ति गिरफ्तार

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)| बकिंघम पैलेस का प्रमुख द्वारों को फांदने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीबीसी ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा के हवाले से बताया कि 22 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार दोपहर करीब 2 बजे विशेष शाही अधिकारियों द्वारा अनाधिकार प्रवेश के संदेह पर गिरफ्तार किया गया था।

पैलेस के प्रवक्ता ने उस समय पैलेस में महारानी के होने की पुष्टि की।

सेना ने कहा कि घुसपैठिये के पास हथियार नहीं था, इसी वजह से इस घटना को आतंकवाद से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है।

संदिग्ध व्यक्ति फिलहाल केंद्रीय लंदन के पुलिस स्टेशन के हवालात में है।