बच्चे का शिकार करने वाली मादा तेंदुआ पकड़ाया

लखीमपुर, 20 नवंबर (आईएएनएस)| सात साल के एक बच्चे की हत्या करने के साथ ही लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके में कुछ मवेशियों का शिकार कर चुके तीन-वर्षीय मादा तेंदुआ को पकड़ लिया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के अधिकारियों की एक टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में इस काम को अंजाम दिया।

मादा तेंदुआ को एक पिंजरे में कैद कर लिया गया, जिसमें चारे के रूप में एक बकरी रखी गई थी। पिंजरे को उसी खेत में रखा गया था, जहां उसने लड़के को मारा था।

तीन पशु चिकित्सकों के एक समूह ने बाद में तेंदुए की शारीरिक जांच की और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील पांडे से अनुमति लेने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

डीटीआर के धौरहरा रेंज के पास बेलागाड़ी गांव में 11 नवंबर को मादा तेंदुआ ने सात साल के मनोज कुमार को अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद से वह वन अधिकारियों के निशाने पर थी।