बजट 2019 विकास की रूपरेखा तैयार करेगा : शाह

 नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केंद्रीय बजट 2019-20 की प्रशंसा करते हुए ‘इसे आशा और सशक्तीकरण’ का बजट बताया।

 उन्होंने केंद्रीय बजट 2019-20 को भविष्य बताते हुए इसे तमाम क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार करने में भी सहायक बताया। शाह ने इस बजट को देश के विकास को गति देने वाला कहा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

शाह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद ट्वीट किया और बजट के बारे में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा यह बजट भारत के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के सपनों को पूरा करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।