बांग्लादेश में नौका डूबी, 2 का शव मिला

ढाका, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में शीतलाख्या नदी में एक नौका डूब गई। इस हादसे में 30 लोगों का शव बरामद किया गया है। मरने वालों में 20 साल की एक महिला और उसकी एक साल की बेटी भी शामिल है। दोनों ने एक-दूसरे को कसकर पकड़ा हुआ था।

एक स्थानीय गोताखोर मोमुनिल ने कहा, मैं एक शव को निकालने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मैंने देखा कि दो शव ने एक दूसरे को कस करके पकड़ा हुआ था। ये देखकर मैंने दोनों को अलग करने की कोशिश नहीं की।

इस गोताखोर का कहना है कि इस घटना को देखकर को बुरी तरह से सदमे में आ गया।

पीड़ितों की पहचान 20 साल की बिथी अक्टर और उसकी बेटी आरिफा अक्टर के तौर पर की गई है। ये दोनों मुसीगंज के चार मसूरा इलाके के रहने वाले थे। ये दोनों नारायणगंज में एक डॉक्टर से मिलने के बाद वापस घर लौट रहे थे।

–आईएएनएस

आरजेएस