बेटे ने की पिता की हत्या- शिरूर परिसर की घटना

शिरूर : पुणे जिल्हे के शिरूर परिसर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। घर के आपसी विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता को पत्थर से कुचलकर हत्या करने का मामला उजागर हुआ हैं। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई हैं। यह घटना शिरूर परिसर के कवठे यमई इलाके में घटी हैं। दादाभाई भगवंता वागदरे ऐसा मृत व्यक्ति का नाम हैं।

शिरूर परिसर के कवठे यमई इलाके में दादाभाऊ भगवन्ता वागदरे और उनका परिवार रहता हैं। दादाभाई एयर उनकी पत्नी लश्मीबाई में आपसी विवाद को लेकर हमेशा से झगड़ा चलते आ रहा था। जिसके कारण दादाभाई और उनकी पत्नी मारपीट करते थे। यह बात दादाभाई के बेटे को पसन्द नही थी। जिसके चलते बुधवार की रात वागदरे परिवार में काफी विवाद हुआ , और झगड़ा इतना बढ़ गया की घर के आंगन में सोए दादाभाई कोे उनके बेटे सोमनाथ ने सर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी । घटना की जानकारी मिलते ही शिरूर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । शिरूर पुलिस ने आरोपी सोमनाथ को हिरासत में लिया हैं। घटना की जांच शिरूर पुलिस कर रही हैं।